संगठन लगातार पिछले कई वर्षो से नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सेवा कर रहे - जैमन

राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव की सिफारिश पर झोटवाडा(जयपुर) विधानसभाध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना ने संगठन मे नियुक्ति दी

Oct 31, 2023 - 08:17
Oct 31, 2023 - 08:21
 0
संगठन लगातार पिछले कई वर्षो से नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सेवा कर रहे - जैमन

रैणी (अलवर/महेश चन्द मीना) राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना ने राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना की सिफारिश पर झोटवाडा(जयपुर) विधानसभाध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार जैमन को संगठन मे नियुक्ति दी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन भारत सरकार द्वारा रिकोग्नाइज्ड संगठन है जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर 26/2019 है जो महिला शोषण  , भ्रष्टाचार और रिश्वत के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर आमजन को जागरूक कर लगातार पिछले कई वर्षो से नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सराहनीय सेवा कर रहा है।
यह संगठन सम्बन्धित विभाग के जिम्मेदार उच्चाधिकारीगणो से सहयोग प्राप्त कर आमजन के हित मे न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहता है। आमजन को उनके अधिकारो के प्रति सजग रहने की भी सलाह देता है और  संगठन के पदाधिकारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) 2005 का भी सहयोग लेकर भ्रष्टाचारी कर्मचारी/अधिकारियो की पोल खोलने का भी काम सतत रूप से करते ही रहते है। नव नियुक्त संगठन मे  झोटवाडा (जयपुर) विधानसभाध्यक्ष जैमन को संगठन द्वारा पहचान पत्र के साथ नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है जिसका उपयोग समाज सेवा मे कर सकेगा और संगठन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है