भरतपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कांग्रेस छोड़ी: नगर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला

Oct 31, 2023 - 14:03
 0
भरतपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कांग्रेस छोड़ी:  नगर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला

भरतपुर (राजस्थान/ कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय)। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं।  कांग्रेस के तीन बार के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. गोविन्द शर्मा ने अपनी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर नगर विधानसभा से वाजिब अली को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।
अपनी पार्टी से नाराज दिख रहे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने सर्व समाज के बीच नगर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वहीं इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश चौधरी भी कांग्रेस को छोड़कर बसपा में शामिल हो चुके गोविन्द शर्मा का कहना है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में 52 साल सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हो चुके हैं। पूर्व में कांग्रेस पार्टी से तीन बार जिला अध्यक्ष भी रहे। लेकिन अब कांग्रेस अपने रीति नीति से भटकी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से नगर विधानसभा सीट के लिए कई बार टिकट के लिए प्रयास किया। इस बार तो उनकी ओर से भरसक प्रयास किए गए। लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनको दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए की गई उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी को नगर विधानसभा से उनको टिकट देना चाहिए था। लेकिन पार्टी ने अपने ही कार्यकर्ता नाम नगर विधानसभा सीट से फाइनल नहीं किया। जहां कार्यकर्ता को मेहनत का फल नहीं मिले जो जीरो ग्राउण्ड पर कार्य कर रहा हो । नगर कस्बे में सर्व समाज के द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया। सर्व समाज के द्वारा गोविन्द शार्मा पर भरोसा जताते हुए चुनाव लड़ने को कहा। जिस पर फैसला लिया कि पार्टी को छोड़कर चुनाव लडूंगा और यह मेरा पहला और आखिरी चुनाव होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है