विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा से 05, राष्टीय लोक दल से 01 एवं निर्दलीय 01 प्रत्याशी विजय

Dec 3, 2023 - 19:41
Dec 3, 2023 - 20:29
 0
विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा से 05, राष्टीय लोक दल से  01 एवं निर्दलीय 01 प्रत्याशी विजय

भरतपुर, विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना रविवार को महारानी श्री जया महाविद्यालय में त्रिस्तरीय सुरक्षा के साथ सम्पन्न हुई। भरतपुर एवं डीग की कुल 7 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से 05, राष्ट्रीय लोकदल से 01 एवं निर्दलीय 01 प्रत्याशी विजयी हुए।  सांख्यिकी प्रकोष्ठ द्वारा प्रेेषित जानकारी के अनुसार कामां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी 78646 मत प्राप्त कर 13906 मतों से विजयी हुई निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय मुख्तियार को 64740 मत मिले, नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम 75579 मत प्राप्त कर 1531 मतों से विजयी हुये निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वाजिब अली को 74048 मत मिले, डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेष सिंह 89063 मत प्राप्त कर 7895 मतों से विजयी हुये जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह को 81168 मत मिले, भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल डॉ. सुभाष गर्ग 81878 मत प्राप्त कर 5387 मतों से विजयी हुये जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विजय बंसल को 76491 मत मिले, नदबई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह 103795 मत प्राप्त कर 15767 मतों से विजयी हुये जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जोगिन्दर सिंह अवाना को 88028 मत मिले, वैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह 94056 मत प्राप्त कर 6972 मतों से विजयी हुये जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भजनलाल जाटव को 87084 मत मिले एवं बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रितु बनावत 105749 मत प्राप्त कर 40642 मतों से विजयी रही जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमरसिंह को 65107 मत मिले।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow