भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Dec 13, 2023 - 18:01
Dec 13, 2023 - 20:11
 0
भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
फ़ोटो/ खुशी जाहिर करते भाजपा कार्यकर्ता

राजगढ़। राजस्थान का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बनाए जाने पर राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम माचाडी में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरुका के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर व एक दूसरे को गले लगाकर खुशी मनाई। गोपाल नरुका ने कहा कि पीएम मोदी का यह निर्णय आम कार्यकर्ताओ के हित मे है। उन्होंने इस निर्णय की सराहाना भी की। उन्होंने कहा कि मोदी आम कार्यकर्ता की आवाज है व सभी को साथ लेकर चलने वाले है। इस अवसर पर किशनचंद बटवाड़ा, सुरेश जांगिड़, सुदर्शन नरुका, धारासिंह मीणा, विश्राम प्रजापत, घनश्याम काठ, विश्वेन्द्र नरुका, मातादीन शर्मा, अवधेश रेशमी, नवल रावत व मनीष नरुका सहित अन्य लोग मौजूद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow