श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: घर-घर निमंत्रण अभियान की शुरुआत

Jan 2, 2024 - 19:32
 0
श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: घर-घर निमंत्रण अभियान की शुरुआत

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी)

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क अभियान के तहत 25 टोलियों के माध्यम से घर-घर निमंत्रण अभियान की शुरुआत की। संयोजक अरुण सैनी ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवक घर घर जाकर अयोध्या से आये पूजित अक्षत के माध्यम से आमजन को निमंत्रित कर रहे हैं। 22 जनवरी को सभी को पास के मंदिर में जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। जनसम्पर्क अभियान में सहसंयोजक नेमीचंद, विहिप जिला मंत्री महावीर सिंह, पूर्व चेयरमैन एड. महेंद्र सैनी, प्रवीण बंसल, प्रमोद गुरुजी, रमन सैनी, महेंद्र शर्मा, हेमंत गुप्ता, एड. शिवकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................