वेवेक्स के माध्यम से दी विधिक जानकारी

Jan 23, 2024 - 18:33
Jan 23, 2024 - 20:13
 0
वेवेक्स के माध्यम से दी विधिक जानकारी

भरतपुर, 23 जनवरी राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान की अनुपालना में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर की अध्यक्षता में वेवेक्स के माध्यम से विधिक साक्षरता षिविर का आयोजन ए.डी.आर. सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर में किया गया।

षिविर में असिस्टेंट लीगल डिफेन्स काउन्सिल अधिवक्ता षिल्पी जैन द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होनें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 एवं एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, 2016 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

षिविर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर अमरनाथ कुषवाहा द्वारा न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया एवं ए.डी.आर. मैकेनिसम, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow