वैर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा मे जनजातीय मंत्रालय के उप सचिव लेंगे बैठक, विकास कार्यों का होगा मूल्यांकन

Jul 10, 2026 - 18:56
 0
वैर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा मे जनजातीय मंत्रालय के उप सचिव लेंगे बैठक, विकास कार्यों का होगा मूल्यांकन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव जफर मलिक (आईएएस) द्वारा वैर आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें वैर उपखंड क्षेत्र में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य प्रमुख विभागों की योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य आधारित उपलब्धियों तथा आमजन तक लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है