विवाहिता की मौत दहेज हत्या का मामला दर्ज

Feb 13, 2024 - 14:30
 0
विवाहिता की मौत दहेज हत्या का मामला दर्ज

अलवर,राजस्थान 

अलवर के उधोग नगर थाना क्षेत्र गांव देसूला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया महिला के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सुखविंदर कौर की शादी देसूला निवासी राजू के साथ एक साल पहले हुई थी तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था काफी बार दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी और मामला शांत हो गया था।
 लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और मारपीट की गई इससे वह काफी परेशान हो गई और उसने घर में फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने इस मामले की सूचना महिला के पीहर पक्ष को दी उसके बाद पीहर पक्ष अस्पताल पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है वही इस मामले में उद्योग नगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगा ली है।जिसे अस्पताल पहुंचाया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर जुट रही है। 

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................