गेहूं की कटाई जोरों पर, बाजार में छाया सन्नाटा

Mar 28, 2024 - 18:56
 0
गेहूं की कटाई जोरों पर, बाजार में छाया सन्नाटा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) गेहूं चना एवं पीछेती सरसों फसल के पकते ही, किसान कटाई में जुट गए। इसके कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दरअसल, फसल कटाई चलने की वजह से किसानों का किसी जरूरी कार्य के अलावा घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाजारों से भी रौनक गायब ही रहती है। इन दिनों कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। किसान दूसरे सभी काम छोड़कर फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। सरकारी कार्यालयों में भी हाजिरी कम हो गई है। आज सवेरे बादल होने कीआशंका को देखते हुए किसान जल्द से जल्द फसल को समेटना चाहते हैं। हालांकि, इस बार फसल लगाने पर जनवरी महीने के बाद बारिश नहीं हुई। इस पर तापमान अधिक रहने की वजह से फसल की पैदावार में कमी आई है। बावजूद किसान पैदावार को लेकर खुश हैं। यदि मौसम साफ रहा तो अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में सभी किसान अपनी फसल समेट लेंगे।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................