मां शाकंभरी के दरबार में अगले महीने होगा फागुन महोत्सव का आयोजन
![मां शाकंभरी के दरबार में अगले महीने होगा फागुन महोत्सव का आयोजन](https://gexpressnews.com/uploads/images/202402/image_870x_65ddea625a580.jpg)
सुप्रसिद्ध गायक्करों द्वारा होगी भजनों की रसगंगा प्रवाहित :मनमोहक नृत्य नाटिका का भी होगा आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम मैं अगले महीने आयोजित होने वाले फागन महोत्सव को लेकर माँ शाकंभरी सेवा समिति, सकरायधाम ने अभी से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है lसकरायधाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकंभरी सेवा समिती सकरायधाम (रजी.)के द्वारा 3 दिवसीय फागण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मां शाकंभरी सेवा समिति के संदीप रामूका के अनुसार इस वर्ष 16,17,18 मार्च 2024 को सकराय धाम में समिति के द्वारा धूमधाम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
समिति की कोर कमेटी ने बताया की 16 मार्च को सकराय धाम में मंगलपाठ, भजनोत्सव,नृत्य नाटिका, भंडारा आदि का रंगारंग कार्यक्रम होगा, 17 मार्च को सुबह मैया को सिरा पूरी का भोग लगाया जाएगा उसके बाद उदयपुर वाटी से सकराय धाम तक पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन होगा और 18 मार्च को चंग धमाल व फूलो की होली का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने बताया की इस बार फागण महोत्सव में देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्त सकरायधाम पहुचेंगे और मैया का आशीर्वाद लेंगे।आगामी कार्यक्रम को लेकर समिति की कोर कमेटी ने जोर शोर से तैयारिया शुरू कर दी है
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)