दादा आसुराम जी महाराज का बरसी उत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया

Feb 29, 2024 - 12:42
 0
दादा आसुराम जी महाराज का बरसी उत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया

दुनिया में इंसानियत और कर्म ही होती है इंसान की सबसे बड़ी पूंजी- हरीइंद्र प्रेमप्रकाशी

खैरथल (हीरालाल भूरानी )
     प्रेम प्रकाश आश्रम के संत हरिइंद्र प्रेमप्रकाशी ने कहा कि इंसानियत और कर्म ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है। जाति, धर्म, समुदाय कुछ भी नहीं होता है, केवल कर्म ही जिंदगी भर काम आते हैं।उन्होंने कहा कि सत्संग के जरिए ही कर्मों का बोझ हल्का हो सकता है। ये प्रवचन संत हरिइन्द्र प्रेमप्रकाशी ने आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के पूज्य गुरुवर दादा आसुराम महाराज के बरसी उत्सव के तहत हरसोली रोड स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे आयोजित सत्संग-प्रवचन कार्यक्रम के दौरान कहे। हरीइंद्र प्रेमप्रकाशी ने गुरु दादा आसुराम महाराज, स्वामी टेऊराम महाराज, स्वामी जीवनमुक्त महाराज, स्वामी योगीराज महाराज, स्वामी जयमुक्त महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान संत उमेशलाल प्रेमप्रकाशी ने भी मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे से प्रातः 8:30 बजे तक प्रार्थना, सोलह शिक्षाये,सत्संग गुरु प्रार्थनाष्टक पाठो का भोग लगाया गया। प्रातः 8:30 से 9:30 बजे पंडित पुरूषोत्तम शर्मा के मंत्रोउच्चार पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने  हवन-यज्ञ में आहुति दी। दोपहर 12:15 बजे आयोजित भंडारे से पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सभी संत महात्माओं की प्रतिमाओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।गुरुवार शाम 4:30 बजे से 6 बजे सत्संग-प्रवचन एवं जन्मसाखी पाठो के बाद आरती की गई। साय 6 बजे प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी का वीडियो कॉलिंग पर सत्संग लाइव के बाद पल्लव पाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान पूज्य सिन्धी पंचायत, प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के सदस्यों ने व्यस्थाओं को बनाये रखा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................