गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा :युवराज सिंह

Mar 2, 2024 - 08:38
Mar 2, 2024 - 08:43
 0
गुरदासपुर लोकसभा  सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा :युवराज सिंह

भारत के पूर्व हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं और पंजाब की गुरदासपुर सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में है, जिसे वह अपनी संस्थाके माध्यम से जारी रखेंगे।

युवराज (42) ने शुक्रवार को ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मीडिया में आई खबरों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न तरीकों और क्षमताओं के जरिए जरुरतमंद लोगों का समर्थन और उनकी मदद करने में निहित है, और मैं अपनी संस्था यूवीकैन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। ’’

इससे पहले मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवराज सिंह को गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। इस सीट से फिलहाल अभिनेता सनी देओल भाजपा सांसद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow