अहिंसा सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  आतिशबाजी कर मिठाई की वितरित

Mar 15, 2024 - 21:06
 0
अहिंसा सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  आतिशबाजी कर मिठाई की वितरित
कठूमर (अशोक भारद्वाज):-डबल इंजन की सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में कमी व राज कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने पर भाजपा मंडल के  तत्वाधान में आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। भाजपा वरिष्ठ नेता गोपेश भारद्वाज ने बताया कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मंत्रिमंडल द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वैट में 2% की कटौती वह राज कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा अहिंसा सर्किल पर शुक्रवार की शाम को आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर हर्ष व खुशी प्रदर्शित की गई है और विधायक रमेश खींची का सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज,नपा अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक, युवा समाजसेवी सोमेश्वर चौधरी, महामंत्री अनिल टिंकल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मानसिंह चौधरी,भूमि दत्त शर्मा, रामजीलाल चौधरी, दीपा चौधरी, महेंद्र चौधरी, विकास भारद्वाज, सुमित सोनी, महेश शर्मा, पिंटू मीणा, राधे सेन गुड्डा फौजी बबली सेन सहित कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान