तीन दिवसीय 19-21 मार्च बृज होली महोत्सव 19 मार्च से

Mar 16, 2024 - 18:27
Mar 16, 2024 - 20:29
 0
तीन दिवसीय 19-21 मार्च बृज होली महोत्सव 19 मार्च से
प्रतितात्म्क फोटो

*डीग-कामां-भरतपुर में उमंग एवं उल्लास से आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम*

भरतपुर 16 मार्च। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन भरतपुर व डीग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ब्रज होली महोत्सव-2024 के तहत 19 से 21 मार्च तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाकर ब्रज की होली को साकार किया जायेगा। 

             उप निदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी ने बताया कि महोत्सव की शुरूआत 19 मार्च को डीग में प्रातः 10 बजे मेला मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता होगी जिसमें रस्साकस्सी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़ एवं बोरी दौड़ प्रतियोगिता सम्मिलित होंगी। दोपहर 12 बजे डीग महल में मेहंदी, रंगोली एवं मूंछ प्रतियोगिता, होगी। सायं 4 बजे डीग महल में रंगीन फव्वारों का संचालन एवं राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

               उन्होंने बताया कि 20 मार्च को कामां में प्रातः 5 बजे लाल दरवाजा पर गणेश पूजन होगा। प्रातः 10 बजे श्री मदन मोहन जी मंदिर में कुंज गुलाल होली एवं श्री राधावल्लभ जी मंदिर में दूध दही और लड्डू होली होगी। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे श्री गोकुल चंद्रमा जी मंदिर में गुलाल होली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे श्री गोपीनाथ जी मंदिर से श्री राधावल्लभ जी मंदिर तक शोभायात्रा-लट्ठमार होली होगी। उन्होंने बताया कि सायं 4 बजे श्री राधावल्लभ जी मंदिर में फूलों की होली व लट्ठमार होली होगी। सायं 6 बजे विमल कुंड कामां में महाआरती एवं दीपदान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे श्री गोपी नाथ जी मंदिर में होरी के रसिया गायन। सायं 7 बजे कामां में कोट ऊपर स्टेडियम में भारतीय कला संस्थान एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

             उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि 21 मार्च को भरतपुर में ब्रज होली महोत्सव के अंतर्गत प्रात 9 बजे लोहागढ़ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रातः 11 बजे चित्रकला, मेहंदी, रंगोली एवं नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। दोपहर 1 बजे राजकीय संग्रहालय में साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि सायं 7 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में मेगा कल्चरल इवनिंग के अंतर्गत हेमंत ब्रजवासी एवं ब्रज के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow