श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में जूनियर्स छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही प्रतिभाओं में आता है निखार ....... पवन मिश्रा

Mar 22, 2024 - 13:05
 0
श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में जूनियर्स छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें जूनियर्स छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स विद्यार्थियों को विदाई दी l मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी के प्राचार्य राजेंद्र सिंह थे   l विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् बजरंग लाल स्वामी एवं टैगोर फाउंडेशन स्कूल के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की अध्यक्ष रंजना सिंह ने की l  इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया l इस अवसर पर बोलते हुए महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही प्रतिभाओं में निखार आता है l सचिव मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुक महानुभाओ का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता सज्जन कुमार शर्मा ,सरवन कुमार चौधरी, करतार सिंह सैनी, नरेश कुमावत ,कासिम खान कुरेशी ,सिकंदर मील ,धनेंद्र पाल सिंह,  राजेश ,बाबूलाल सैनी, नीतू ,रुबीना ,अनीता ,सुरेश  महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण शर्मा, वीरेंद्र सिंह ,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल ने किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................