पोक्सो एक्ट में सजा काट रहे युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया

Apr 24, 2024 - 18:32
 0
पोक्सो एक्ट में सजा काट रहे युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के केन्द्री कारागृह में बुधवार को एक  कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मरने से पहले पिता से फोन पर बात की इसके बाद बाथरूम में फंदे पर लटक गया। वह पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहा था। वहीं मृतक के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
इधर जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि खैरथल के निवासी धीरेंद्र (21) पुत्र रमेश चंद पॉक्सो मामले में 10 जनवरी2024 से जेल में सजा काट रहा था। जेल के बाथरूम की सफाई करने गए एक कैदी ने उसे नल से लटके देखा। कैदी जूतों के फीते से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर स्टाफ पहुंचा और फंदे से उतारा। घटना के बाद मृतक के पिता का कहना है कि उसका जेल में मर्डर कराया गया है। पहले पोक्सो में भी उसे फंसाया गया था। इस मामले की जांच होने पर सब सामने आ जाएगा। जिसमें एक सरपंच पर भी साजिश करने का अरोप लगाया है। सुसाइड से पहले कैदी ने पिता से एसटीडी पर जाकर बात की थी। उसने पिता को जमानत कराने को कहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................