पत्नी व पुत्री की हत्या करने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Apr 27, 2024 - 18:24
 0
पत्नी व पुत्री की हत्या करने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

भिवाड़ी (मुकेश कुमार)

 भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना पुलिस ने पत्नी व पुत्री की हत्या करने वाला आरोपी निशांत पांडे को गिरफ्तार किया गया। टपूकड़ा थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि घटनास्थल त्रेहान सोसायटी मे निवासरत लोगों से सम्पर्क कर घटना के सम्बंध मे जानकारी प्राप्त की गई। मृतका आकांक्षा पाण्डे के अन्तिम बार स्कूल जाने, आरोपी निशान्त पाण्डे के कम्पनी आने जाने सम्बंधी रिकॉर्ड चैक किया गया, सोसायटी के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किये गए तथा तकनीकी अनुसधांन किया गया। तकनीकी अनुसधांन से आरोपी निशान्त पाण्डे का जिला गोपालगंज बिहार मे होना ज्ञात हुआ जिस पर अविलम्ब ही गठित टीम को सुहेल उपनिरीक्षक के नेतृत्व मे गोपालगंज बिहार रवाना किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद सूचना के मात्र 72 घण्टे मे अभियुक्त निशान्त पाण्डे को गांव पडौली जिला गोपालगंज बिहार से रात्रि में दबिश दी जाकर मुल्जिम निशान्त कुमार पाण्डे पुत्र बृजमोहन पाण्डे जाति ब्राहम्ण उम्र करीब 29 साल निवासी त्रिलोका हाता पो० लकरी दरगाह थाना बडहरिया जिला सिवान बिहार हाल किरायेदार फलेट न0 1006, ब्लॉक बी, 10 वीं मंजिल, त्रेहान सोसायटी को गिरफ्तार किया गया।

हत्या का कारण व तरीकाः आरोपी निशान्त कुमार पाण्डे व आकांक्षा सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के सम्पर्क में आये थे, जिन्होने करीब 8 साल पहले शादी कर ली थी। आरोपी निशान्त कुमार पाण्डे व उसकी पत्नी पहले गुरूग्राम तथा पिछले करीब 1 साल से टपूकडा की त्रेहान सोसायटी मे किराये के फलेट पर रह रहे थे जिन्हे करीब 4 वर्ष पूर्व एक बेटी नव्या का जन्म हुआ था। आरोपी निशान्त कुमार पाण्डे द्वारा आकांक्षा पाण्डे से शादी की सूचना अपने परिजनों को नही दी तथा परिजनों द्वारा निशान्त कुमार पाण्डे की शादी अन्य लडकी से करा दी। निशान्त कुमार पाण्डे आकांक्षा पाण्डे के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध सम्बंध होने का शक करता था, जिसके चलते दोनो का आपस मे झगडा होता रहता था। दिनांक 17 अप्रैल 2024 की सुबह भी निशान्त पाण्डे व आकांक्षा पाण्डे के बीच झगडा हुआ था जिस कारण निशान्त पाण्डे घर से निकलने के बाद कम्पनी नही गया तथा सीधा भिवाडी चला गया, जहां निशान्त पाण्डे ने शराब का सेवन किया तथा शाम को वापस फलेट पर आकर आकांक्षा के साथ मारपीट करने लगा। आकांक्षा ने मारपीट का विरोध किया तो निशान्त पाण्डे ने बाथरूम में ले जाकर आकांक्षा का गला दबा दिया जिससे आकांक्षा की मृत्यु हो गई, दूसरे दिन सुबह दिनांक 18 अप्रैल 2024 को निशान्त पाण्डे ने अपनी 4 वर्षीय बेटी नव्या की भी गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी तथा दोनो के शव बाथरूम मे रखकर ढक दिये तथा फलेट को बाहर से लॉक कर अपने गांव त्रिलोका, बिहार चला गया वहां से अपनी दूसरी पत्नी को लेकर अपनी रिश्तेदारी मे चला गया। प्रकरण का खुलासा करने मे टीम सदस्य आशीष कानि० की विशेष भूमिका रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................