राजस्थान में पौधारोपण से 4 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: 200 पौधों पर रखेंगे एक व्यक्ति - शिक्षा मंत्री

पौधों की सुरक्षा के लिए मजदूर लगाए जाएंगे। वे पौधे को पानी देने के साथ ही उसकी देखभाल करेंगे, नरेगा की तर्ज पर सरकार पैसे देगी।

Jun 17, 2024 - 11:13
 0
राजस्थान में पौधारोपण से 4 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: 200 पौधों पर रखेंगे एक व्यक्ति -  शिक्षा मंत्री

प्रदेश में पहली बार पौधों की सुरक्षा के लिए मजदूर लगाए जाएंगे। वे पौधे को पानी देने के साथ ही उसकी देखभाल करेंगे। मंत्री दिलावर रविवार को पाली में मीडिया से बात कर रहे थे कि 200 पौधों पर एक मजदूर लगाया जाएगा। नरेगा की तर्ज पर सरकार पैसे देगी। राज्य में 4 लाख लोगों को इससे रोजगार मिलेगा।

दिलावर ने कहा- अक्सर देखभाल के अभाव में ज्यादातर पौधे पेड़ नहीं बन पाते, इसलिए पहली बार राजस्थान सरकार नवाचार कर रही है। 8 अगस्त को प्रदेश सरकार अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाएगी। इसके तहत प्रदेश वासियों को ज्यादा से ज्यादा उस दिन पौधे लगाने का आह्वान किया गया है। राज्य में 8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट को उनके परिवार में जितने सदस्य है, उतने पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

गाड़ी वाले भी लगाए पौधे - उन्होंने कहा- इसके तहत बाइक वाला 5 पौधे, ऑटो और कार वाला 10 पौधे, ट्रक वाला 25 और पिकअप वाले 15 पौधे लगाए। वे इन पौधों की देखभाल कर उन्हें पेड़ बनाए। साथ ही पीएम आवास और निशुल्क गैस प्राप्त करने वाले भी 5-5 पौधे लगाए।
पौधे 8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव पर ही लगाए, जिससे जन आंदोलन बनाया जा सके। दिलावर ने कहा कि जिस तरह से धरती का तापमान बढ़ रहा है। वह हमारे लिए चिंता का विषय है। इस तापमान को कम करने का एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाए। जिससे की धरती की शीतलता बढ़े और तापमान कम हो।

भाजपा में भितरघात नहीं- लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा को 14  सीटें मिलने के सवाल पर दिलावर ने कहा कि भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिली हैं। पार्टी में भितरघात के कारण सीटें कम मिलने के सवाल पर बोले कि इस तरह की कोई बात नहीं है। पार्टी में सभी एकजुट है।
सरकारी स्कूलों के मर्ज होने के सवाल पर बोले कि सरकारी स्कूल प्रदेश में कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में दसवीं टॉपर सरकारी स्कूल की स्टूडेंट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का ढांचा मजबूत है। बस इसे थोड़ा सख्त करने की जरूरत है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................