टीबड़ा हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना (MAA-योजना) लाभार्थियों के कैशलेस घुटना व कुल्हा रिप्लेसमेंट की सुविधा

Jun 18, 2024 - 14:12
 0
टीबड़ा हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना (MAA-योजना) लाभार्थियों के  कैशलेस घुटना व कुल्हा रिप्लेसमेंट की सुविधा
प्रतिकात्मक छवि

सीकर (सुमेर सिंह राव ) जिले के सबसे एडवांस ऑर्थोपेडिक व मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल टीबड़ा हॉस्पिटल में अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही राजस्थान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA-योजना) के लाभार्थियों के लिए घुटना रिप्लेसमेंट व कुल्हा/हिप रिप्लेसमेंट की कैशलेस सुविधा उपलब्ध है। राज्य सरकार की इस नई स्कीम से हॉस्पिटल को जोड़ दिया गया है। इस स्कीम में जन-आधार कार्ड धारक व्यक्ति जो इस योजना में लाभार्थी हैं उनका इन्डोर व भर्ती में निःशुल्क इलाज़ होगा। ज्ञात हो कि टीबड़ा हॉस्पिटल NABH से सभी उपलब्ध सुविधाओं के लिए पहले से ही गुणवत्तापूर्ण ईलाज़ व मरीज की देखभाल के लिए उच्चतम मानकों पर प्रमाणित है।

लाभार्थियों को घुटना रिप्लेसमेंट व कुल्हा रिप्लेसमेंट के अलावा इमरजेंसी में भी रीढ़ के फ्रैक्चर, दूरबीन से घुटने की नस के ऑपेरशन, कंधे की नस का फटना, हाथ पैर के सभी फ्रैक्चर, जोड़ों के कैंसर का इलाज़, इलिजरोव द्वारा हड्डी जोड़ना, स्त्री रोगों  व नाक-कान-गला रोगों का निःशुल्क इलाज़ उपलब्ध है। टीबड़ा हॉस्पिटल पहले से ही RGHS योजना से राज्य कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी, विद्युत विभाग कर्मचारी व उनके आश्रित व्यक्तियों तथा पुरानी राज-मेडिक्लेम पालिसी लाभार्थियों के निःशुल्क इलाज के लिए राज्य सरकार से अधिकृत है। टीबड़ा हॉस्पिटल राज्य कर्मचारियों के अस्थि रोग जैसे जोड़ रिप्लेसमेंट, फ्रैक्चर, रीढ़ व जोड़ के ऑपरेशन, नेत्र रोग, फेको व रेटिना सर्जरी, नाक कान व गला रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, बच्चेदानी के ऑपरेशन, पेट व पथरी, प्रोस्टेट के ऑपरेशन, फिजिशियन के भर्ती इलाज़ के लिए इस योजना से सम्बद्ध है।

इसके अलावा टीबड़ा हॉस्पिटल में रिटायर्ड फौजी भाइयों (ECHS), सरस डेरी, राजस्थान रोडवेज व सभी प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा योजनाओ के साथ कैशलेस इलाज़ के लिए सुविधा उपलब्ध है। टीबड़ा हॉस्पिटल में ही  CT स्कैन, MRI, DEXA जांच समेत, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे व लेबोरेट्री से सभी जांच सहित सभी तरह की जांचों की सुविधा उपलब्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................