सकट में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
![सकट में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_6675802a66fee.jpg)
सकट ,अलवर
सकट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग दिवस कार्यक्रम में योग शिक्षकों द्वारा व्यायाम एवं प्राणायाम की विभिन्न गतिविधियों को सम्मिलित कर योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जैन, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बृजेश शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी ललित मीणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य रतनलाल मीणा, व्याख्याता रामकेश मीणा, श्री कृष्णा मीणा, वेद कैलाश चंद शर्मा, प्रियंका प्रजापत, अरविंद अवस्थी, पटवारी दीपक शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)