पुलिस पस्त चोर मस्त कस्बे में चोरियों का सिलसिला जारी

Aug 12, 2024 - 18:35
 0
पुलिस पस्त चोर मस्त कस्बे में चोरियों का सिलसिला जारी

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ कस्बे में मालाखेड़ा बाजार स्थित सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान में खड़ी बाइक सहित अन्य सामान ले गए। जबकि राजगढ़ पुलिस विगत दिनों हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का सुराग नही लगा पाई। पुलिस सुस्त चोर मस्त, राजगढ पुलिस चोरी पर अंकुश नही लगा पा रही है। देर रात्रि माली मोहल्ला में चोरी हुई। मकान पंकज भट्ट ने बताया कि माली मौहल्ला में अज्ञात चोरो ने चोरी की गई। जिसमें करीब 20 ताले अलग-अलग कमरों के तोड़े गए। जिसमे कई तरीके इंटरलॉक थे। जिन्हें क्षतिग्रस्त किया है। जब हमने कमरों में सामान देखा तो पूरे घर के हर कमरे का सामान अस्त व्यस्त किया हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि काफी लम्बा समय बिताकर चोरो द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया है। जिसमे चोरो ने इन्वर्टर, बाइक सहित अन्य सामनो पर हाथ साफ किया है। इसके अलावा सामानों की जांच पड़ताल कर रहे है। इसको लेकर राजगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................