नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते कस्बे में स्कूल के मुखी द्वार सहित जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

Sep 4, 2024 - 08:17
Sep 4, 2024 - 18:20
 0
नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते कस्बे में स्कूल के मुखी द्वार सहित जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

बयाना (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर बयाना कस्बे के सिटी परिसर स्थित महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैन गेट पर कचरे का ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां डस्टबिन से कचरा ओवरफ्लो होकर नीचे जमीन पर फैल रहा है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी दिनों से डस्टबिन से कचरा साफ नहीं किया गया है। गंभीर बात यह है कि स्कूल के ठीक बगल में ही कोतवाली थाना प्रभारी का आवास भी है। मुख्य गेट पर ही कचरा लगा होने से स्कूल आने वाले बच्चों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रिंसिपल श्रीधर सिंह गुर्जर ने बताया कि स्कूल के गेट पर नियमित सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को लिखा जाएगा। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि स्कूल के गेट पर लगे कचरे के ढेर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो सफाईकर्मी भेजकर कचरा साफ कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................