जिला कलक्टर ने किया आरबीएम अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Sep 10, 2025 - 13:54
 0
जिला कलक्टर ने किया आरबीएम अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बुधवार को आरबीएम अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर ओपीडी काउन्टर, निशुल्क दवा एवं निशुल्क जॉंच योजना में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों की कुशलक्षेम पूछ कर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने कहा कि मौसम में परिवर्तन को देखते हुए मौसमी बीमारियों का अंदेशा रहेगा ऐसे में सभी काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाकर व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने रोगियों के ओपीडी में जांच के दौरान बनने वाली पर्ची पर अनावश्यक लंबी लाइन को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ भीड़ मैनेजमेंट को भी सुव्यवस्थित किया जाए। उन्होंने अस्पताल के बरामदों में एवं वार्डों के बाहर तीमारदारों व अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए गार्डों को विभिन्न वार्डों को भ्रमण कर अनावश्यक भीड़ नही करने के लिए पाबंद करे के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की ऑर्थो वार्ड, जनरल वार्ड में आवश्यकता होने पर अतिरिक्त बैड लगाऐ जाए जिससे रोगियों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।

उन्होने ओपीड़ी में नियमित रूप से आ रहे रोगियों के बारे में जानकारी लेकर मौसमी बीमारियों से प्रभावित नागरिकों की क्षेत्रवार डाटा का नियमित रूप  से आंकलन करने, डेंगू, मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से प्रभावित लोगों के लिए ओपीड़ी में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षक आरबीएम डॉ. नगेंद्र भदोरिया को निर्देश दिए कि रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करें, जिससे आम लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों की कुशलक्षेम जानी तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा इलाज में दी जा रहे सुविधाओं, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा के बारे में जानकारी  ली। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में स्थान का अभाव है अतिरिक्त बेड लगाकर वैकल्पिक इंतजाम रखें, जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अस्पताल में निशुल्क जांच के दौरान लगने वाले समय, दवा वितरण ओपीडी पर्ची के समय को कम करते हुए सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
 जिला कलक्टर ने ऑर्थो वार्ड में गांगरोली निवासी गणपत सिंह, जनरल वार्ड में चकलाना निवासी अजीत सिंह, उवार निवासी जगदीश, मथुरा निवासी हरिराम, तिलक निवासी मुकेश, महिला वार्ड में भर्ती किशनपुरा निवासी लक्ष्मी से मिलकर कुशलक्षेम जानी तथा अस्तपाल प्रषासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सभी रोगियों ने अस्पताल प्रषासन द्वारा इलाज के दौरान दी रही सुविधाओं एवं चिकित्साओं एवं नर्सिग स्टाप के कार्यो की सराहना की। जिला कलक्टर ने बताया कि निरीक्षण के समय विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगी अन्य जिलों व सीमाओं के प्रदेशों से है सभी अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट है। इस दौरान आरबीएम अधीक्षक नगेंन्द्र भदोरिया सहित सम्बन्धित चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................