शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर / कमलेश जैन) ग्राम खेड़ा सारंगपुरी मे शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्राम वासियों द्वारा बढकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिव परिवार स्थापना हवन यज्ञ व कन्याओ भोजनप्रसादी करवाई गयी डॉ बंन्शी सिंह परमार द्वारा शिव परिवार स्थापना मंत्रोचारण कर प्राण प्रतिष्ठा करवाई गयी। विक्रम सिंह नरूका ने बताया यहाँ कुलदेवी जमुवाय माता की का भव्य मन्दिर निर्माण समिति खेडासारगंपुरी द्वारा करवाया जा रहा है।
जिसमे वेदी निर्माण पूजन, अन्नदिवास, धृतदिवास पूजन, जला दिवास, वनस्पति दिवास, शैय्यादिवास, हवन, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य कान्ति सिंह विक्रम सिंह हरि ओम सिंह महेश सिंह गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।






