पुलिसकर्मियों ने वेतन विसंगति एवं डीपीसी की मांगों पर होली पर्व का ही बहिष्कार क्यों किया, जानिए ...

Mar 16, 2025 - 06:19
 0
पुलिसकर्मियों ने वेतन विसंगति एवं डीपीसी की मांगों पर होली पर्व का ही बहिष्कार क्यों किया, जानिए ...

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान पुलिसकर्मियों की जायज़ मांगों को लेकर सरकार की अनदेखी से नाराज़ पुलिस कर्मचारियों ने इस बार होली का बहिष्कार किया। लेकिन सवाल यह उठता है कि उन्होंने अन्य पर्वों या सामान्य दिनों में यह विरोध दर्ज क्यों नहीं कराया? आखिर होली को ही प्रतीकात्मक विरोध के लिए क्यों चुना?

क्योंकि होली भाईचारे और खुशी का पर्व है। होली को खुशियों का त्योहार माना जाता है, जहां लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होते हैं। पुलिसकर्मियों ने इस त्योहार को मनाने से इनकार कर यह संदेश दिया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वे खुश नहीं रह सकते। ओर होली एक बड़ा पर्व है, जिसे मीडिया और प्रशासन खास तवज्जो देता है। इस मौके पर विरोध करने से उनकी आवाज़ सरकार और उच्च अधिकारियों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकती है।

दुसरी बड़ी वजह यह है कि सामान्य दिनों में विरोध करने से प्रशासन और सरकार पर उतना दबाव नहीं बनता। आम दिनों में विरोध करने पर इसे मीडिया और जनता से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता। त्योहारों पर विरोध करने से जनता भी मुद्दे को गंभीरता से लेती है और सरकार पर दबाव बढ़ता है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार को चाहिए कि वह पुलिसकर्मियों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करे, ताकि भविष्य में इस तरह के विरोध प्रदर्शन न हों और पुलिसकर्मियों का मनोबल बना रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................