गुड़ी पाड़वा व हिन्दू नववर्ष पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Apr 1, 2025 - 19:17
 0
गुड़ी पाड़वा व हिन्दू नववर्ष पर निकाली भव्य शोभायात्रा

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
धोरीमन्ना गुड़ी पाड़वा व हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष मेँ आचार्य स्वामी रामाचार्यजी के सानिध्य में विले पार्ले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विले पार्ले के विधायक पराग अलवानी ने स्वामी जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया उसके बाद विधायक अलवानी ने बिश्नोई समाज के पर्यावरण संरक्षण की सराहना की और देश हित में कार्य करने के लिए लोगों का स्वागत सत्कार के बाद पौधरोपण भी किया गया उसमें विमल केडिया ग्राम विकास अधिकारी, मिलिंद उत्कर्ष मंडल, गिरीष कुलकर्णी आयोजक, वृक्षमित्र हरिराम गोदारा, विलास तावड़े सेवा भारती अध्यक्ष कोकण प्रान्त, बिश्नोई समाज मुंबई के अध्यक्ष जालाराम लोमरोड़, सरपंच राकेश जैन नवल चौधरी, सीए सत्येंन्द्र साहू, पारसमल खिलेरी, हरीश साहू, जगदीश बेनीवाल, नयागांव ट्रस्ट अध्यक्ष हीरालाल ईराम, पपुराम ढाका, सुनील गोदारा, ओमप्रकाश ढाका, दिनेश गोदारा, ओमप्रकाश खोखर, नेमीचंद राहड़, बकसाराम मांझु के साथ साइन पार्ले ग्रुप ने सभी का आभार जताया व बिश्नोई समाज के 500 के करीब गणमान्य लोग शामिल हुए। नयागांव ट्रस्ट अध्यक्ष हीरालाल ईराम ने बिश्नोई समाज के सभी लोग को आगामी 5 अप्रैल शाम को श्री गुरु जम्भेश्वर के नाम जागरण मेँ आने का न्योता दिया।इस दौरान आचार्य स्वामी रामाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है नहीं तो आने समय हर जीव जन्तु के लिए खतरनाक होगा इस कारण हमें अधिक से अधिक पेङ लगवाने होंगे और पेङ काटना तो दूर इसके बारे सोचना भी हमारी भूल होगी।धरती पर दिनों दिन बढ़ते तापमान के कारणों पर हमें समय रहते मंथन करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................