पीलाजोड़ा आश्रम नापावाली के पास विशाल 108 कुंडिया श्री राम महायज्ञ का आयोजन 12 जून से

Apr 17, 2025 - 12:55
 0
पीलाजोड़ा आश्रम नापावाली के पास विशाल 108 कुंडिया श्री राम  महायज्ञ का आयोजन 12 जून से

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना तहसील के पास नापा वाली पंचायत के नजदीक पीला जोड़ा आश्रम पर आगामी 12 जून से विशाल 108 कुंडिया श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा l विशाल 108 कुंडिय श्री राम महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l यज्ञ के आयोजककर्ता महंत नरसीदास महाराज एवं मोहनदास महाराज पीलाजोड़ा आश्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडात्मक महायज्ञ को लेकर पीला जोड़ा आश्रम पर दिनांक 16 अप्रैल को धर्म सभा का आयोजन किया गया l जिसमें यज्ञ को लेकर विचार विमर्श किया गया l  महंत नरसी दास महाराज एवं मोहनदास महाराज के अनुसार आगामी 20 अप्रैल रविवार को आश्रम पर यज्ञ को लेकर फिर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय संत एवं श्रद्धालु भाग लेंगे l 20 अप्रैल को ही धर्म सभा के दौरान यज्ञ सेवा समिति कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया की यज्ञ को शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ कर्म माना जाता है l भावरिया के अनुसार यज्ञ हिंदू धर्म में एक पवित्र अनुष्ठान है l

उन्होंने कहा कि यज्ञ भगवान का स्वरूप है क्योंकि यज्ञ से ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि पीला जोड़ा आश्रम (धाम) प्राचीन काल से ही संतों की तपो भूमि रही है l 12 जून गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी l विशाल 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ 12 जून से 20 जून तक आयोजित होगा l 20 जून शुक्रवार को विशाल 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा l आश्रम पर धर्म सभा के दौरान यज्ञाचार्य डॉक्टर कृष्ण शर्मा जसवंतपुरा बड़ी जोड़ी, आयोजककर्ता महंत नरसी दास महाराज एवं मोहनदास महाराज, सीताराम दास महाराज, चिचडोली, गोकुल, पंकज शर्मा बाड़ी जोड़ी, रामकरण व्यास खोरी, ग्राम पंचायत सरपंच घनश्याम कुड़ी, बनवारी लाल लोचीब, ओमप्रकाश जाखड़, सुरेश जाखड़, प्रवीण जाखड़, सुभाष जाखड़, प्रभु दयाल जाखड़, मोहन जाखड़ ,राजेश जाखड़, रणवीर पूर्व सरपंच ,महावीर शर्मा पूर्व सरपंच , महावीर राजू कुमावत ,बीरबल राम, सतपाल ,रामेश्वर गहलोत, मोहर सिंह ,शीशराम ओला, धर्मपाल , मोहनलाल बरबड, सुरेश जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, मोहर सिंह यादव, भगवान सहाय यादव, महेंद्र तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................