वीर तेजाजी सेवा संस्थान के परिसर में किया पौधारोपण व बैठक का आयोजन

Aug 4, 2025 - 12:50
 0
वीर तेजाजी सेवा संस्थान के परिसर में किया पौधारोपण व बैठक का आयोजन

उदयपुरवाटी/ गुढ़ागौड़जी (सुमेर सिंह राव)
वीर तेजाजी सेवा संस्थान टोडी गुढ़ागौड़जी के छात्रावास में बैठक का आयोजन किया गया। तथा पौधारोपण किया। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जगदीश कुल्हरी ने की। तथा गोरूराम कुल्हरी ने बताया की नवगठित कार्यकारिणी का पंजीकरण करवाया गया है। पंजीकरण कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी सदस्यों को समिति के प्रति रुचिपुर्ण कार्य करने की शपथ दिलाई गई। उसके बाद संस्थान के परिसर में हरियालो-राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया तथा सदस्यों ने देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस बैठक में पं.स.स. रामसिंह खेदड़, गोरूराम कुल्हरी, सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना,अशोक कुमार, बुटीराम खेदड़,जगदीश, कैप्टन खेमचंद खेदड़, महावीर खरबास, नत्थूराम, जगमालसिंह, रामकुमार,धर्मपाल सिंह, रामसिंह सहीत संस्था के काफी सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................