नगर पालिका क्षेत्र के रायपुर गांव में भव्य श्रीराम कथा एवं नवग्रह शनि शांति महायज्ञ का होगा आयोजन

Apr 28, 2025 - 21:32
 0
नगर पालिका क्षेत्र के रायपुर गांव में भव्य श्रीराम कथा एवं नवग्रह शनि शांति महायज्ञ का होगा आयोजन
प्रतिकात्मक छवि

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम रायपुर स्थित शनि देव मंदिर में भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ एवं 21 कुंडीय नवग्रह शनि शांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज के सानिध्य में 2 मई 2025 शुक्रवार से प्रारंभ होगा, जिसका समापन 11 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा। 12 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा! कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत 2 मई को प्रातः 7:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। श्रीराम कथा का वाचन आचार्य त्रिपुरारी जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य चंद्रभान जी शास्त्री (उज्जैन) यज्ञ विधि संपन्न कराएंगे।
श्रीराम कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 से शाम 5:30 बजे तक रहेगा
वहीं 21 कुंडीय नवग्रह शनि शांति महायज्ञ का आयोजन 5 मई से 11 मई तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक किया जायेगा
पूर्णाहुति 11 मई को प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक होगी, महाप्रसादी भंडारा 12 मई को प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा
महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ-साथ समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................