निजी अस्पताल में करंट लगने से नर्सिंगकर्मी की मौत: शव को लेकर दो घंटे तक अस्पताल के आगे आर्थिक सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

May 17, 2025 - 19:23
 0
निजी अस्पताल में करंट लगने से नर्सिंगकर्मी की मौत: शव को लेकर दो घंटे तक अस्पताल के आगे आर्थिक सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

राजगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजगढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ ढिगावडा में गत रात्रि को एक निजी चिकित्सालय के छत पर अचानक से नर्सिगकर्मी के विधुत करंट लग गया। जिससे सेढ़ पुराना राजगढ़ निवासी हेमचन्द सैनी गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी चिकित्सालय से अलवर ले गए। जहां से अलवर रैफर कर दिया। जहां हेमचन्द सैनी की मृत्यु हो गयी। जिसका आज राजगढ़ पुलिस ने अलवर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया था। वही मृतक का प्राथमिक ईलाज करते हुए निजी चिकित्सालय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वही आक्रोशित परिजन मृतक के शव को लेकर उसी निजी चिकित्सालय पहुंच गए। जहाँ करीब दो घण्टे तक निजी हॉस्पिटल के बाहर शव को लेकर आर्थिक सहायता की मांग को लेकर बैठे रहे। जिसकी सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल जायजा लिया। जहां उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणो को समझाईश की। इस पर ग्रामीणों की आपसी सहमति हो गयी। वही निजी चिकित्सालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिसमे जगह-जगह नंगे तार व जॉइंट थे। इसको लेकर देखने वाली बात ये रहेगी की चिकित्सा विभाग क्या कार्यवाही करेगा। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि ढिगावडा में एक ए एम एच निजी हॉस्पिटल है। जिसमे हेमचन्द सैनी कर्मचारी था। वह कोई निजी काम से छत पर गया था। जिससे उसके करंट लग गया। जिसे अलवर ले गए। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। जिसके शव का परिजनो की सहमति से अलवर पोस्टमार्टम करवा दिया। उसके बाद नाराज परिजन मृतक के शव को लेकर ढिगावडा निजी अस्पताल आगये। जो आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। इस पर दोनों पक्षों में समझाईश करवा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................