लक्ष्मणगढ़ में भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

May 28, 2025 - 18:31
 0
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में भाजपा मंडल की ओर से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन  बुधवार को प्रात ऑपरेशन सिंदूर एवं सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा ने बताया कि  भारतीय जनता पार्टी लक्ष्मणगढ़ के भाजपा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अमर शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से निकलते हुए चोपड़ा बाजार से नए बस स्टेंड  होते हुए वापस अमर शहीद भगतसिंह चौराहे पर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान देशभक्तों द्वारा शहीदों के सम्मान में जयघोष किया गया।अभी तक की ये विशाल तिरंगा रैली मे कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों में जोश देखने को मिला। इस दौरान भगवान सहाय गुप्ता ,मीना गुप्ता,मोनी हरियाणा ,त्रिलोक मीना,अंकित खंडेलवाल,मनोज चौधरी संस्कार कोचिंग,हरीश शर्मा कृष्णा फास्ट फूड,श्याम खारवाल,अंकित खंडेलवाल ,सतीश बसवाल प्रिंस पाराशर,जसवंत नरूका ,प्रकाश प्रजापत, दुल्ली चंद सैनी,पप्पू आड़तिया,राजू आजाद,जीतू पराशर, ओपी राजपूत, रवि शर्मा, जगदीश साहू, भोलू अवस्थी, सुभाष मीना, प्रमोद बोहरा ,रवि प्रजापत ,रामनिवास यादव ,भूपेंद्र राघव ,ईश्वर नकडा ,पवन पुरषोत्तम ,रामबाबू शर्मा, वेद प्रकाश वैष्णव, त्रिलोक सैदावत,प्रदीप गुर्जर,रोहित चौहान, हंसराज तिवाड़ी, कपिल शर्मा, सौरभ साहू, तूफान बना, तरुण कटारा,रूपेश प्रजापत, तूफान बना रूपसिंह, विक्रम सिंह,तोपसिंह एवं सैकड़ों की संख्या में देशभक्त एवं भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................