सम्राट स्कूल में गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण जल अभियान की शपथ दिलवाई। प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने बताया भाषण प्रतियोगिता में छात्रा सिमरन ने प्रथम एवं छात्र अजय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में युवराज ने प्रथम एवं जहीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में अरशान मंसूरी ने प्रथम एवं इआन एवं मोहम्मद आरिश ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर उमा राठौड़, पौरुष राज सिंह राठौड़, वसीम टांक, पवन वर्मा, के डी सर, इस्लामुद्दीन एवं केसाराम सहित अन्य अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।






