भरतपुर शहर में सीवरेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
भरतपुर शहर में सीवरेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सम्बन्धी अधिकारियों को शहर की नलियों और नालों को साफ करने सहित कचरा संग्रह करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। चौधरी द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था के तहत पानी निकासी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गईं साथ ही अभी से पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
चौधरी द्वारा कहा गया कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि अमृत योजना के तहत प्राप्त होने वाले बजट का सदुपयोग करते हुए शहर में सीवरेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए साथ ही ऐसी योजनाएं बनाई जानी चाहिए जो आने वाले समय में शहर की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें जिससे शहर में बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या से लोगो को राहत मिल सके।