पत्नी नहीं लौटी, तो लगा ली फांसी
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित धोबी घंटा में पारिवारिक ग्रह कलेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खेमचंद निवासी धोबी घट्टा अलवर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि खेमचंद अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गया था जहां ससुराल पक्ष से कहासुनी और हाथापाई हो गई। मानसिक तनाव में लौटकर खेमचंद ने अपने घर पहुंच कर फांसी लगा ली।
मृतक के पिता शिवदयाल ने बताया कि वह शराब का आदी था और नशे की हालत में ही आत्महत्या की। वारदात की जानकारी मोहल्ले के पार्षद जितेंद्र को दी गई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है