गरीब साटिया मोची जाति के सैकड़ों महिला पुरुषों ने उपखंड अधिकारी को स्थाई आवास को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Jul 4, 2025 - 12:54
 0
गरीब साटिया मोची जाति के सैकड़ों महिला पुरुषों  ने उपखंड अधिकारी को  स्थाई आवास को लेकर  मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर अस्थाई रूप से रह रहे साटिया जाति के जूता चप्पल सिलाई कर अपना जीवन यापन करने वाले करीब दो  दर्जनों परिवारों ने अपने बच्चों परिवार सहित उपखंड अधिकारी कार्यालय महुवा पहुंचकर उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर स्थाई रूप से रहने के लिए निवास की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सोपा । 

उपखंड अधिकारी को दिए गए ज्ञापन मे मुख्य  मांग बताई गई है कि करीब 40 सालों से वह अपने परिवारों सहित राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के बाहर झोपड़िया में रह रहे हैं वर्तमान में नगर पालिकाप्रशासन द्वारा उनकी झोपड़ियां को हटाने के बाबत मौखिक रूप से बताया गया है हमरी झोपड़िया हटाने के बाद हमारे पास हमारे बच्चों सहित रहने के लिए कोई उचित स्थान नहीं होने के कारण हम लोग बेघर हो जाएंगे इसलिए हम सब ने आज उपखंड अधिकारी कार्यालय में आकर अपनी पीड़ा बताते हुए हमरी झोपड़िया को हटाने के दिए गए आदेश को निरस्त करने या स्थाई निवास की व्यवस्था कराने की मांग की व झुग्गियों नहीं हटाने का निवेदन किया गया है। 

शुक्रवार को साटिया जाति के जूता चप्पल सिलाई कर अपने परिवारों को चलाने वाले सैकड़ों महिला पुरुषों ने अपने बच्चों सहित जन सेवक भुवनेश त्रिवेदी एडवोकेट के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम को मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा । 

 समाजसेवी एडवोकेट त्रिवेदी ने बताया कि साटया जाति के दो दो  दर्जन परिवार स्कूल फिल्ड के पास चालीसों सालों से झुग्गियां बना कर रहते हैं जिसमें डेड सौ लोग रहते हैं वर्तमान में अपनी पुश्तैनी धंधे जूतें चप्पलों की सिलाई कर अपने परिवार का पालन-पोषण करतें हैं शौचालय पानी बिजली की झुग्गियों में कोई व्यवस्था नहीं है ना ही पक्का मकान है । 

महेश साटिया ने बताया कि नगर पालिका महवा जिला दौसा 40 वर्षों से पुरानी झुग्गियों से हटाने की तैयारी कर रहीं हैं प्रशासन भी हम गरीब  लोगों कोबल प्रयोग कर हमें हटाना चाहते हैं हम लोग भी इस जगह से हटाना चाहते हैं क्योंकि हमारे परिवारों के करीब पांच लोगों की जहां पूर्व में हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई वही दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं लेकिन हम बारिश में अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर परिवार सहित वर्तमान मेंकहां जाएंगे महिला बच्चे परिवार परेशान हो जाएगा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा को ज्ञापन भेज कर  निवेदन किया कि झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को निवास की स्थाई व्यवस्था कराई जावें सरकार रहनें के लिए मकान देवें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जावें तब जक हमें हमारे 40 साल पुराने स्थान सेनहीं हटाया जावें वर्तमान में हम लोगों के राशन कार्ड आधार कार्ड वोटर  आईडी इसी स्थान के बने हुए हैं वही हमारे गरीब बच्चे सरकारीविद्यालयों में पढ़कर उच्च शिक्षा तक पहुंचे हैं आते हम सब की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमें स्थाई रूप से जमीन देकर मकान बनवाकर प्रशासन कहीं बसाने की कृपा करें हम प्रशासन के जीवन भर आभारी रहेंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................