शिक्षकों ने मकराना विधायक गैसावत का जताया आभार
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार कक्ष के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 5 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक दल ने सोमवार को विधायक निवास पहुंचकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यालय से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। विधायक गैसावत ने शिक्षकों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर व्याख्याता मेवाराम, रामनिवास किरडोलिया, गिरधारी परिहार, धन्नाराम जोधा, शाहरुख अली, अब्दुल रऊफ सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

