अतिक्रमण निरोधक दस्ते का कस्बे में किया विरोध

Jul 9, 2025 - 14:10
 0
अतिक्रमण निरोधक दस्ते का कस्बे में किया विरोध

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में आज बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे नगर पालिका अतिक्रमण निरोधक दस्ता जेसीबी के साथ किले रोड बाजार के कोठारी कुआं स्थित सार्वजनिक धर्मार्थ प्याऊ को हटाने पहुंचे तो स्थानीय बाजार के दुकानदारों एवं राहगीरों ने नगर पालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते का विरोध किया। 
उन्होंने कहा कि यह पानी की प्याऊ सार्वजनिक रूप से पर  प्राचीन पिछले करीब 60 वर्षों से बाजार में कार्यरत है। जिसमें आम दुकानदार एवं ग्राहकों को हमेशा ठंडे पानी की सुविधा मिल रही है ।इस प्याऊ का आम जन ही संचालन कर रहा हैं यहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है।
 नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस प्याऊ को अतिक्रमण के दायरे में बताया गया। जिस पर आम जन ने विरोध प्रकट कर कहा कि सार्वजनिक प्याऊ को तोड़ने से पहले नगर पालिका को प्राचीन खाई में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
कस्बे के प्रकाश प्रजापत ने बताया कि संभागीय आयुक्त के आदेशों की अवहेलना करते हुए नगर पालिका ने खाई में पट्टे जारी कर दिए हैं।
 इधर भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने बताया कि खाई में हो रहे पक्के निर्माण सहित अतिक्रमण किया हुआ है शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि प्याऊ अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं है।
 इधर वीरेंद्र कोठारी का कहना है कि इस कुएं पर सन 1960 में माननीय न्यायालय द्वारा यह निर्णय दिया गया कि उक्त कुएं पर किसी भी प्रकार का निजी आमदनी हेतु निर्माण नहीं करवा सकते हैं ।जिसका हमारे द्वारा आज दिनांक तक अक्षर से पालन की जा रही है। यह कार्रवाई द्वेषतापूर्ण की जा रही है मेरे द्वारा नगर पालिका की राज्य सरकार को शिकायत की गई है।
मौके पर कस्बे के पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता हेमंत खारवाल योगेश गुप्ता रवि शर्मा प्रकाश प्रजापत जैकी खंडेलवाल विमल जैन सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................