गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या परआयोजित हुए धार्मिक भंडारे एवं शीतल पेय के आयोजन

Jul 9, 2025 - 14:12
 0
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या परआयोजित हुए धार्मिक भंडारे एवं शीतल पेय के आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में कस्बे में आज बुधवार को बाजार एवं चौराहे पर  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर भर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। जगह-जगह प्याऊ लगाई गई और भंडारे आयोजित किए गए। 
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किले रोड बाजार में श्री शिव डाक कावड़ समिति द्वारा शीतल ठंडाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही पुरानै बस स्टैंड स्थित फल फ्रूट सब्जी संगठन द्वारा पूरी सब्जी प्रसादी वितरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। कठूमर रोडआवास विकास कालोनी स्थित शीतल शरबत का आयोजन किया गया। वही जालूकी रोड स्थित हलवा एवं चने की प्रसादी का वितरण किया गया।  इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाच भजन हुए।  
  इस दौरान  श्री शिव डाक कावड़ समिति के रवि साहू सुरेंद्र साहिल दीपचंद अजय सैनी ने बताया कि 17 वी शिव डाक कावड़ 17 जुलाई को कावड़ लेने प्रस्थान करेगी।  श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मीठे जल की प्याऊ भी लगाई।  गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व के अवसर पर जगह-जगह प्याऊ लगना एक सामाजिक सेवा है जो भक्तों और राहगीरों को ठंडा पानी शीतल पेय एवं प्रसादी उपलब्ध कराती है, 
प्याऊ लगाने के अलावा, जरूरतमंदों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई । यह धर्मार्थ कार्य गुरु पूर्णिमा के उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक नेक कार्य है जो सेवा और परोपकार की भावना को दर्शाता है, जो गुरु पूर्णिमा के उत्सव का एक अभिन्न अंग है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................