रक्षाबंधन विशेषः डाक विभाग ने वॉटरप्रूफ लिफाफे 10 रुपए और बॉक्स की कीमत 30 रुपए रखी
डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स मिल रहे, इनमें मिठाई व ड्राईफ्रूट भेजे जा सकेंगे
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) भारतीय डाक विभाग अब सिर्फ न पत्र पहुंचाने का जरिया नहीं रहा, बल्कि बदलते समय के साथ इसने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व को खास बनाने के लिए डाक विभाग भाई-बहनों के प्रेम को समर्पित कई अनोखी योजनाएं और सेवाएं लेकर आया है, जिनका लाभउठाकर वे एक-दूसरे को खुशियां दे सकते हैं। बहनों व भाइयों के लिए रक्षाबंधन पर्व को विशेष बनाने और राखी भेजने के लिए डाकघरों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। बहनों के स्नेह की डोर के लिए डाकघरों ने विशेष लिफाफों और राखी बॉक्स तैयार किए हैं। जिनमें रखकर बहनें अपने भाई की कलाई पर सजाने के लिए रक्षा सूत्र भेज सकेंगी। डाक विभाग की ओर से छोटे राखी लिफाफे के तैयार कराए गए हैं। अधिक राखियों के लिए बड़े राखी लिफाफे तथा राखी बॉक्स बनवाए हैं।
खैरथल उप डाकघर डाकघर के पोस्टमास्टर गोविंद राम लालवानी ने बताया कि डाक विभाग प्रभाग ने 9 अगस्त को रक्षाबंधन की राखी भेजने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफे की 10 रुपए और बॉक्स की कीमत 30 रुपए रखी है। खैरथल क्षेत्र के सभी ग्रामीण डाक घरों में भी उपलब्ध करवाएं गए है। जिससे ग्रामीण परिवेश के लोग भी राखी को अच्छी तरह से भेज सकेगें।
वाटरप्रूफ लिफाफे और हार्ड बोर्ड के राखी बॉक्स तैयार किए
विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे और हार्ड बोर्ड के राखी बॉक्स तैयार किए हैं। लिफाफे की कीमत 10 रुपए और बॉक्स की कीमत 30 रुपए रखी है। ये सभी डाकघरों में उपलब्ध कराए हैं। इसमें राखी के साथ मिठाई और ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम, मौली भी भेज सकेंगे। यह लिफाफा और बॉक्स बहनों की राखियों व मिठाई व काजू-बादाम को भाइयों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए राखियां निर्धारित समय पर पहुंचे, डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। बारिश के मौसम को देखते हुए राखियों को गीले होने से बचाने के लिए वाटरप्रूफ बॉक्स और लिफाफों की भी नई व्यवस्था शुरू की है।
उप डाकघर व सभी ग्रामीण डाकघर में मिलेंगे
पोस्ट मास्टर गोविंद राम लालवानी ने बताया कि अभी रक्षाबंधन पर्व का एक महीना शेष है। ऐसे में सही समय पर राखी भाई तक पहुंच सके। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। राखी लिफाफे व राखी बॉक्स खैरथल क्षेत्र के सभी ग्रामीण डाकघर में आ गए हैं। खैरथल में 30 राखी बॉक्स व 100 लिफाफे उप डाकघर में है। इसमें राखी भेजने पर भाई को उपहार प्राप्त करने जैसा अनुभव होगा। इसमें एक साथ 15-20 राखी भेजी जा सकती है।
इन्होंने यह भी बताया कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से स्नान कराने के लिए उप डाकघर में गंगाजल की बोतल भी आ गई है जो मात्र 30 रूपए में उपलब्ध कराई जा रही है।


