जिला कलैक्टर की जल भराव, झरने सहित अन्य स्थानों पर नहीं जाने की चेतावनी और अपील बेअसर लापरवाह अधिकारी मौन, हादसे का इंतजार

Jul 12, 2025 - 13:00
 0
जिला कलैक्टर की जल भराव, झरने सहित अन्य स्थानों पर नहीं जाने की चेतावनी और अपील बेअसर लापरवाह अधिकारी मौन, हादसे का इंतजार

अलवर (कमलेश जैन) अलवर सहित अन्य उपखंड क्षेत्रों में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हुए बरसात के मौसम में गहरे जल कुंड बांधों में धड़ल्ले के साथ लोग नहा रहे हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा खतरनाक हादसा होने की संभावनाएं बनी हुई है। अलवर के किशन कुंड,हाथी कुंड सहित आसपास के क्षेत्र में स्थित कुंड, तालाबों में इन दिनों बरसात होने से लबालब पानी भर गया है जहां पर लोग रोक-टोक नहीं होने से बेफिक्र होकर पानी में नहाते हुए देखे जा सकते हैं।
 ज्ञात रहे की गत दिनों  सरसा माता बांध, पाराशर धाम में भी दो युवक मौत की गोद में समा चुके हैं।
 गौरतलब रहे कि जिला कलैक्टर ने इस प्रकार के खतरनाक जल भराव क्षेत्र, झरना स्थलों से दूर रहने की भी चेतावनी देते हुए अपील भी की थी। लेकिन वह बेअसर साबित हो रही है। वहीं ऐसे स्थानों पर निगरानी करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी ध्यान नहीं दे कर बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................