सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण का जाल, समस्या पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले बेतरतीब ढंग से अपना डेरा जमाए हुए हैं
राजगढ़ (अलवर/ रितिक शर्मा) अलवर-दौसा सड़क मार्ग पर जाम का झाम गोलाकाबास में सड़क के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण की समस्या से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले और खड़े दो पहिया व चार पहिया वाहन लोगों को परेशानी पैदा करते हैं। अलवर दौसा सड़क मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को अव्यवस्थित यातायात के चलते कई बार लोगों में झगड़े की स्थिति निर्मित होती है।
गोलाकाबास सड़क मार्ग पर प्रतिदिन 30-60 मिनट जाम लग जा रहा है। जिससे कावड़ियों व पदयात्रा सहित आम जनमानस को आने-जाने में बहुत परेशानी है। जहां जिसका मन किया सड़क के किनारों पर पार्किंग बना लिया और सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले बेतरतीब ढंग से अपना डेरा जमाए हुए हैं जिसके कारण जाम लग जाता है।
लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन को जाम की समस्या को अमल में लेते हुए राहगीरों एवं वाहन चालकों सहित कावड़ियों पदयात्रियों को सड़क जाम से जल्द से जल्द निजात दिलाना चाहिए जिससे जन हानि होने से बच सके।
ग्राउंड रिपोर्ट
अलवर दौसा सड़क मार्ग के गोलाकाबास में रविवार को वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके बाद बड़ी कठिनाई से रेंगते रेंगते वाहनों की चाल बनना शुरू हुई, यह समस्या ख़ास तौर से एक दिन की नहीं बल्कि प्रतिदिन का उग्र रूप ले लिया।
यहां शासन प्रशाशन या अन्य कोई अधिकारी कर्मचारी तक का पहरा नहीं देखने को मिला जाम की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही और आए दिन बनी रहती।
कब गिरेगी जिम्मेदार रखवालों पर गाज और कब मिलेगी राहगीरों सहित वाहन चालकों को जाम से मुक्ति?
टहला पुलिस SHO का कहना है कि- गोलाकाबास सड़क के मुख्य मार्ग पर 30-60 मिनट हमने तो कभी जाम की समस्या ना तो कभी देखी ना सुनी और ना कोई शिकायत आई, सड़क मार्ग पर कावड़ियों को कोई दिक्कत नहीं आ रही है,सड़क मार्ग पर कोई जाम नहीं लगा हुआ है मैं गोलाकाबास जा कर आया हु,
कोई बात नहीं है हम दिखवा देंगे।