पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चार सौ करोड़ की ठगी के मामले में मुख्य सरगना उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
भरतपुर। भरतपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने चार सौ करोड़ की ठगी के मामले में मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया गैंग सरगना रोहित दुबे अपने साथी शशिकांत के साथ विदेशी साइबर फ्रॉड के संपर्क में था। साथ ही कम्बोडिया में रहकर उसके साथी कंपनी का टेक्निकल काम देखते थे। दोनों आरोपी सात बार कम्बोडिया भी जा चुके हैं। चार सौ करोड़ की ठगी के मामले में पूर्व में 6 गिरफ्तारी हो चुकी है।
बताया गया कि मुख्य आरोपी शशि सिंह मिर्जापुर में अपनी पत्नी के साथ रह कर उसके मोबाइल के वाईफाई से टेलीग्राम को यूज कर रहा था। रोहित ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने लैपटॉप और मोबाइल को नदी में फेंक दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि वह उसे बरामद कर लेगी। रोहित और शशि ने करीब 25 कंपनियां फर्जी डायरेक्टर बनाकर खोली थी। जिसमें से 16 कंपनियां फर्जी थी जिनके माध्यम से वे साइबर फ्रॉड कर रहे थे। आरोपियों के विदेश पार्टनर भी है जो कम्बोडिया से ऑपरेट कर रहे हैं।