अब एटीएम से मिलेगा राशन बगैर लाइन जब चाहे ले अनाज

Jul 16, 2025 - 13:58
 0
अब एटीएम से मिलेगा राशन बगैर लाइन जब चाहे ले अनाज

दिल्ली (कमलेश जैन) वर्तमान समय में एटीएम से पैसे निकालना हम उपभोग भी कर रहे हैं।लेकिन अब एटीएम राशन भी देगा। इसका नाम है ।अन्नपूर्ति एटीम, जिसकी मदद से कोई भी अपने हक का राशन चौबीस घंटे सातों दिन पा सकेगा है। इससे अब राशन की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस मशीन के काम करने का तरीका एटीएम जैसा ही होगा। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें पैसे की जगह गेहूं, चावल और चीनी जैसा अनाज मिलेगा। इसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन की ओर से सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है। बताया गया है यह मशीन 5 मिनट में 50 किलो तक अनाज वितरित करती है, जिससे इंतजार का समय 70% तक कम हो जाता है।
क्या है अन्नपूर्ति एटीएम
यह एक ऐसी मशीन है जो स्वचलित यानी ऑटोमैटिक तरीके से राशन वितरण का काम करती है। यह राशन पाने का एक डिजिटल और आसान तरीका है, जो कि एक साथ राशन वितरण से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देता है। इसकी मदद से कोई भी शख्स सिर्फ राशन कार्ड नंबर और अंगूठे की मदद से अपने हिस्से का राशन पा सकता है। इस मशीन की वजह से लोगों को सरकारी राशन की दुकान पर खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन का दावा है कि इस मशीन से राशन बांटने की वजह से 70% समय की बचत होती है।
अन्नपूर्ति एटीएम कैसे फायदेमंद है?
फिलहाल देश में 5 लाख से भी ज्यादा सरकारी राशन की दुकाने हैं। जहां राशन की दुकान का संचालक तोल कर लोगों को उनके हिस्से का राशन दे देता है। इस प्रक्रिया में कई दिक्कतें आती हैं। सबसे पहले तो राशन लेने वालों को घंटों कतारों में इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा राशन की दुकानों में अनाज के बिखरने से खाने की बर्बादी की समस्या भी होती है और कई बार चूहों द्वारा अनाज को दूषित करने की शिकायतें भी इन राशन की दुकानों से मिलती हैं। ऐसे में अन्नपूर्ति एटीएम एक साथ इन तमाम समस्याओं को हल कर देता है। यह एक बड़ी लोहे की मशीन होती है, जो डिजिटल तरीके से और तेजी से अनाज बांटने का काम करती है। इससे 50 किलो अनाज सिर्फ 5 मिनट में बांटा जा सकता है। इससे लोगों को राशन लेने के लिए बेहद कम इंतजार करना पड़ता है। और अनाज की बर्बादी भी नहीं होती। लोहे की विशाल मशीन होने की वजह से चूहों या अन्य जानवरों द्वारा अनाज के गंदे हो जाने की चिंता भी नहीं रहती।  इसकी शुरुआत ओडिशा से शुरू हो गई है। यह तेजी से दूसरे राज्यों में भी उपलब्ध हो रहा है।
ऐसे करती है काम
अन्नपूर्ति एटीएम एक स्मार्ट मशीन है ।जो बैंक एटीएम की तरह काम करती है। लेकिन इसमें पैसे की जगह अनाज मिलता है। यह मशीन आधार या राशन कार्ड और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए लाभार्थी की पहचान करती है ।और मासिक कोटे के अनुसार गेहूं या चावल जैसी चीजें डिस्पेंस करती है। इसमें लाभार्थी स्क्रीन पर अपना विकल्प चुन सकता है। और मशीन निर्धारित मात्रा में अनाज नीचे दिए स्लॉट से निकाल देती है। अंत में एक रसीद भी मिलती है। जिसमें वितरण की पूरी जानकारी होती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................