गायत्री शक्तिपीठ पर सत्संग के साथ धूमधाम से मनाया तीज का उत्सव
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर शनिवार को सत्संग एवं तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर शक्तिपीठ परिवार द्वारा परिसर में सत्संग के आयोजन के साथ तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षृद्वालु महिलाओं ने भजनों पर थिरकते हुए तीज महोत्सव मनाया।