जघीना में विकास कार्यों का लोकार्पण, विकसित भारत के लिए ग्राम पंचायतों का सशक्त होना आवश्यक- पंचायतीराज मंत्री

Jul 26, 2025 - 14:25
 0
जघीना में विकास कार्यों का लोकार्पण,  विकसित भारत के लिए ग्राम पंचायतों का सशक्त होना आवश्यक- पंचायतीराज मंत्री

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत जघीना में आयोजित समारोह को संबोधित कर नवीन सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। 
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता ग्राम पंचायत से होकर जाता है। प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर बने, साफ स्वच्छ हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने पंचायत समिति सेवर की नव नियुक्त प्रधान दीपासिंह को आव्हान किया कि वह हर गांव को साफ सुथरा बनाने के लिए आगे आए, सरकार द्वारा पर्याप्त बजट पंचायतों को दिए जा रहा है, ग्राम विकसित होंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश अग्रणी बनेगा। उन्होंने कहा कि हम सब जनता की सेवा के लिए हैं प्रत्येक विकास अधिकारी, प्रधान इनकी मॉनिटरिंग करें जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप गांव भी स्वच्छ व स्वस्थ रहें। उन्होंने नालियों की सफाई, प्रत्येक घर से कचरा संग्रह करने को नियमित करने की आवश्यकता बताई।
 उन्होंने ग्रामीणों को आव्हान किया कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिक आगे आए। ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में साइंस विषय की कक्षाएं स्वीकृत करने की मांग पर उन्होंने कहा कि आगामी सत्र पर इस पर विचार किया जाएगा जिससे बालिकाएं स्थानीय स्तर पर भी साइंस की पढ़ाई कर सकेंगी। इस अवसर पर राजू ठेकेदार, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रूपेंद्र सिंह जघीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित-
पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान समिति के गिरधारी तिवारी, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
किले में किया पौधारोपण 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लोहागढ़ किला स्थित बिहारी जी परिक्रमा मार्ग में हरियालो राजस्थान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर किला परिसर में पौधारोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाए तभी जाकर हरियालो राजस्थान की परिकल्पना साकार हो सकेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल सहित पर्यावरण हितैषी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घुमंतु जातियों के बच्चों हुए रूबरू
पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री रणजीत नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में संचालित महाराणा प्रताप धुमंतू जाति छात्रावास पहुंचे जहां छात्रावास में निवासरत एक-एक बच्चे से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि घुमंतू जातियां देशभक्त रहीं हैं, जिन्होंने देश हित में त्याग किया वे आज घुमंतू जीवन जी रहे हैं। ऐसे परिवारों के बच्चे पढ़ लिखकर देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे तो निश्चित रूप से विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे संस्कार के साथ शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं आगे चलकर वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, पुलिस व सेना में सेवाऐं देकर अच्छे पदों पर पहुंचे इसी सोच के साथ राज्य सरकार भी सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने छात्रावास संचालन के लिए आदर्श विद्या मंदिर समिति का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी वर्गों के विकास से ही भारत आगे बढेगा। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक का रजनी बिस्ट, संरक्षक गोविंद गुप्ता, छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, व्यवस्थापक संजय गुप्ता सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................