चौरीचौरा में बिजली आपूर्ति चरमराई, दस घंटे से ठप है आपूर्ती
चौरीचौरा (शशि जायसवाल) चौरीचौरा में 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से मुंडेरा बाजार व सरदारनगर उपकेंद्र के 50 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओ की बिजली दस घंटे से ठप हो गई है। सुबह चार बजे फाल्ट आने के बाद से विद्युत विभाग के अधिकारी फाल्ट को ठीक करने में जुटे है। बिजली नही होने से बिजली- पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। एसडीओ विद्युत नियाज अंसारी ने बताया कि फाल्ट को ठीक करके शीघ्र आपूर्ती शुरू करा दिया जाएगा।

