अखिल राजस्थान लैब टेक्निशियन कर्मचारी संघ सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर आक्रोशित - शर्मा
अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान लैब टेक्निशियन कर्मचारी संघ सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर आक्रोशित है
लैब टेक्निशियन अभिषेक शर्मा चितारी का कहना है की संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार टेक्निशियन की समस्याओं और उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है जिससे कार्मिक आक्रोशित हैं ।
बात चाहे पे ग्रेड की हो , पदनाम परिवर्तन या फिर स्टाफ़िंग पैटर्न की , युवाओं की नई भर्ती एक भी मुद्दे पर सरकार का अभी तक कोई सकारात्मक संदेश नहीं हुआ है । इतना ही नहीं 8 माह से TA,STA के पदस्थापन विभाग अटका कर बैठा है
जहाँ एक तरफ़ चाहे कोविड जैसी महामारी हो या टीवी मुक्त भारत अभियान की बात हो , क्रमोन्नत हुए अस्पतालों में वही एक दो लैब टेक्निशियन पूरी लैब सम्भाल रहे हैं बल्कि सीटें इनक्रीज़ भी नहीं की जा रही हैं ।


