लाडो प्रोत्साहन योजना का एक वर्ष पूर्ण, महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) महिला अधिकारिता विभाग अंतर्गत रणथंभौर सेवा संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना वल्लभनगर की विधिक परामर्शदाता कविता मेनारिया द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रथम वर्षगांठ पर महिला जागरूकता कार्यक्रम किया गया। एवं बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म शिक्षा और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा पूरी होने तक 200000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। बालिका शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता महत्व को बताया गया। साथ ही बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है, विशेष रूप से घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को पुलिस सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सुविधा दिलवाने में मदद करता है। व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।

