सकराय धाम में द्वितीय मां शाकंभरी सिंधरा एवं झूलन महोत्सव संपन्न

Aug 4, 2025 - 13:12
 0
सकराय धाम में द्वितीय मां शाकंभरी सिंधरा एवं झूलन महोत्सव संपन्न

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में द्वितीय मां शाकंभरी सिंधारा एवं झूलन महोत्सव का कार्यक्रम महंत दया नाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ l इस अवसर पर अलौकिक फूलों से मां  सकरा वाली का श्रृंगार किया गया l इस अवसर पर मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव, एवं मैया का छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित हुआ l

सिंधारा एवं झूलन महोत्सव पर मैया के दरबार में सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की गई जिस पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे l नित्य नाटिका का भी आयोजन हुआ l प्रसादी का भी आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l इस अवसर पर बाबूलाल सेन, मुकेश जोशी सीकर, एडवोकेट अभिषेक कुमावत जयपुर, महेश जोशी सीकर, बाबूलाल शर्मा जयपुर सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................