हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हर घर उकेरे जा रहे देश भक्ति के रंग
संपूर्ण जिले में तीन चरणों में वॉल पेंटिंग, तिरंगा रैली एवं रंगोली प्रतियोगिताओं सहित हो रहे विभिन्न आयोजन
जिला कलक्टर की अपील- वॉलंटियर बन करें आमजन को देशभक्ति के प्रति जागरूक, अपनी कहानी और सेल्फी करें अपलोड
कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा एवं सरकार के निर्देशानुसार जिले में 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि यह अभियान सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
सरकार से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में विभिन्न चरणों में शहर से लेकर कस्बों एवं गांवों तक तथा विद्यालयों में तिरंगा रैली, तिरंगा राखी वर्कशॉप, दीवारों पर तिरंगे की चित्रकारी, प्रभात फेरी, तिरंगा रंगोली, मांडणा, राखी एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के नोडल एसीईओ जिला परिषद महेंद्र सैनी एवं शहरी क्षेत्र में नोडल आयुक्त नगर परिषद कोटपुतली धर्मपाल जाट अभियान के सफल आयोजन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
वॉलंटियर बन करें लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक
जिला कलेक्टर ने बताया कि तिरंगा वोलिंटियर्स कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्मिक, आमजन, युवा, महिला, छात्र-छात्राएँ आदि जो देशभक्ति के संबंध में आमजनता को जागरूक करना चाहते है, वे हर घर तिरंगा वेबसाइट https://harghartiranga.com/become-volunteer पर वोलिंटियर्स के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे वोलिंटियर्स आमजनता को देश की आजादी, देशभक्ति, तिरंगा का उद्देश्य, ध्वजारोहण, तिरंगा के साथ में हर घर तिरंगा पोर्टल पर सैल्फी अपलोड करने आदि के संबंध में आमजनता को स्थानीय भाषा में समझायेंगें।
जिला कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वोलिंटियर्स अपने प्रमाण-पत्र हर घर तिरंगा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। उत्कृष्ट वोलिंटियर्स को खण्ड / जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.
3 चरणों में आयोजित हो रहे हैं कार्यक्रम
जिला कलेक्टर ने बताया कि हर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्पूर्ण राज्य में दिनांक 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 के मध्य देश भक्ति का माहौल बनाने एवं इसका आव्हान करने से संबंधित कई कार्यक्रम जनसहभागिता के साथ सम्पूर्ण राज्य में तीन चरणों में आयोजित किये जायेंगे।
प्रथम फेज 1 अगस्त से शुरू हुआ, जो कि 8 अगस्त तक चलेगा, द्वितीय फेज दिनांक 9 अगस्त से 12 अगस्त तक और तृतीय फेज दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा। अभियान के दौरान जिले में कार्ययोजना के अनुसार हर घर तिरंगा प्रचार-प्रसार, राजकीय भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाओं वर्क्सशोप, आजादी का श्रम दान, तिरंगा के साथ सेल्फी लेना,लाईट डेकोरेशन, तिरंगा यात्रा,तिरंगा रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


